{"_id":"5a709d084f1c1b1d368b78e2","slug":"gandhi-remembered","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दशक बाद गांधीजी आज भी प्रसांगिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दशक बाद गांधीजी आज भी प्रसांगिक
Amarujala Bureau
Updated Tue, 30 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 70 वीं पुण्यतिथि पूरे जिले में मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने गांधी जी के उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहीं मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तो कहीं सद्भावना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को गांधी भवन में गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि एवं सद्भावना सभा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को याद किया। विधानसभा प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी केवल नाम नहीं बल्कि एक विचार थे। आचार्य नरेंद्र देव समाजवादी संस्थान के संयुक्त सचिव नवीन तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी के निधन के सात दशक बाद गांधीजी आज भी उतने ही प्रसांगिक है जितने पहले थे। इस मौके पर गांधी ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा नवीन तिवारी, राजेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने अपने ओबरी आवास पर अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस परिवार के साथ उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई के सिविल लाइंस स्थित आवास पर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर फवाद किदवई, बृजेश दीक्षित, गयादीन यादव, तैय्यब किदवई, रमेश कश्यप, दुर्गेश, शिवशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिद्धौर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अयोध्या प्रसाद स्मारक विद्यालय में नेहरू युवा केंद्र की ओर से डीह मजरे सेमरवा में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर ग्रामप्रधान कुसुमलता, रामबाबू मिश्रा, अरविंद मिश्रा व सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे। युवा मानव उत्थान समिति द्वारा ब्लॉक निन्दूरा के ग्राम पंचायत मोहसंड के सेखवांपुर ,पुत्तन खेड़ा जरूरतमंदों में गर्म कपड़े वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अनुज सम्राट, प्रदीप रावत ,विवेक कुमार, श्रीश रावत ,रमेश यादव व संजय आदि मौजूद रहे।