{"_id":"5852da7a4f1c1b686f64c1c9","slug":"furore-over-after-cash-bank-inlaid-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिलने पर हंगामा, बैंक में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने पर हंगामा, बैंक में जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
कैश नहीं मिलने पर हंगामा, बैंक में जड़ा ताला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के सवा महीने बीत जाने के बाद भी समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। बैंकों की लचर व्यवस्था के चलते आम आदमी परेशान हो रहा है। घंटों लाइन में लगने वाले लोगों को जब पैसा नहीं मिल रहा है तो प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे है।
गुरुवार को शहर के लखपेड़ाबाग में भारतीय स्टेट बैंक शाखा बडे़ल में कैश न मिलने और कर्मचारियों के न आने से नाराज उपभोक्ताओं ने बैंक में ताला डाल प्रदर्शन किया। वहीं अन्य बैंकाें में भी पूरे दिन कैश लेने को जुट रही भीड़ कम नहीं हो रही है।
लोग एटीएम के बाहर लाइन में आज भी लगे हुए हैं लेकिन नकदी पाने की आस पूरी नहीं हो पा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह से बैंकों में रुपया निकालने व जमा करने वालों की भीड़ लग गई। शहर मेें बड़ेल स्थित एसबीआई की शाखा में लोगों की लंबी कतारें तो लगीं लेकिन यहां पर दोपहर 12 बजे तक कर्मचारी ही गायब रहे।
विज्ञापन
बैंक में कर्मचारियों के न होने के चलते लोग परेशान हो उठे और प्रदर्शन व हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पहुंचे कर्मचारियों ने जब काम शुरू किया तो बताया गया कि बैंक में नकदी ही नहीं है। यह सुनने के बाद यहां एकत्र लोग भड़क उठे और बैंक के बाहर ताला जड़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
हालांकि इस दौरान पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को शांत कराया। यहां आने वाले लोग पूरे दिन लाइन में लगने के बावजूद बिना पैसों के ही बैरंग लौटने को मजबूर हुए है। इसी तरह शहर की पीएनबी, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई मुख्य शाखा, बैंक आफ बड़ौदा, विजया बैंक, देना बैंक आदि में भी लोगाें की लंगी लाइनें लगी रही।