फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fsda raid

नष्ट कराई साढ़े सात क्विंटल घटिया सामग्री

Sun, 13 Mar 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
fsda raid
बाराबंकी। होली के मद्देनजर मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए एफएसडीए ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को टीम ने सात दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री होते पाए जाने पर जहां करीब साढ़े सात क्विंटल खाद्य सामग्री नष्ट कराई तो वहीं दो क्विंटल बेसन और सवा क्विंटल रिफाइंड को सीज किया। टीम ने इस दौरान सात नमूने भरकर जांच को भेजे हैं। टीम की इस कार्रवाई से मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

एफएसडीए की अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बस स्टेशन स्थित राधिका मिष्ठान पर छापा मारा। टीम ने घटिया मिठाई होने की आशंका पर यहां से करीब 10 किलो छेना नष्ट कराया और खोया तथा वर्क युक्त बर्फी का नमूना भरकर जांच को भेजा है। पल्हरी चौराहा स्थित दीप मिष्ठान से सोहन पपड़ी और वर्क युक्त बर्फी का नमूना भरा। वहीं टीम ने शिवम मिष्ठान भंडार से घटिया सामान होने के संदेह पर 10 किग्रा हल्दी, 17 किग्रा धनिया, 22 किग्रा गरम मसाला और 18 किग्रा चासनी को नष्ट कराया।
विज्ञापन

टीम ने यहां से खोया, पनीर और हल्दी का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा टीम ने बाला जी किराना स्टोर भिटरिया पर छापा मारा। टीम ने यहां से डेढ़ क्विंटल घटिया सूखा नारियल, सवा तीन क्विंटल कचरी, 30 किग्रा नमकीन, 100 किग्रा मसाले और 75 किग्रा रस्क को नष्ट कराया जबकि सवा क्विंटल रिफाइंड और दो क्विंटल बेसन को घटिया होने की आशंका पर सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से नमकीन, बेसन और रिफाइंड का नमूना भरा गया। इसके अलावा टीम लक्षबर चौराहा स्थित सलीम की दुकान से रस्क यहीं से उदय किराना स्टोर से मैदा और रसौली स्थित सुधीर जनरल स्टोर से नमकीन का नमूना भरकर जांच को भेजा गया है। एफएसडीए की अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को देखते हुए अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान घटिया खाद्य पदार्थ होने की आशंका पर उसको नष्ट कराया गया है जबकि बेसन और रिफाइंड को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed