{"_id":"62ec275e42dbea040e63b300","slug":"fsda-barabanki-news-lko642719185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी खाद्य तेल बेचने वालों पर कसा शिकंजा, भरे 6 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी खाद्य तेल बेचने वालों पर कसा शिकंजा, भरे 6 नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मिलावटी और खुला खाद्य तेल की बिक्री करने वालों पर एफएसडीए ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को कुुर्सी क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक खाद्य तेल फैक्टरी पर छापा मारा गया। एफएसडीए टीम ने वहां से छह नमूने भरकर जांच के लिए भेजे।
एफएसडीए की सहायक आयुक्त प्रियंका सिंह ने बताया कि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण तथा आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी तथा खुले खाद्य तेलों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और यह भी चेतावनी दी गई है कि जिस भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी के क्षेत्र में खुले खाद्य तेल की बिक्री होती मिलेगी, उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में गुरुवार को कुर्सी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य तेल निर्माता फेबकॉन फैक्टरी पर छापा मारा गया। यहां से टीम ने तेल के छह नमूने भरकर जांच के लिए भेज दिए। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओंकार नाथ यादव, कंचन लता तिवारी, अंबादत पंत व शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एफएओ के बदले गए कार्यक्षेत्र
एफएसडीए की सहायक आयुक्त प्रियंका सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सिरौलीगौसपुर में तैनात कंचन लता तिवारी को जोन-2 में तैनात किया गया है। डॉ. राकेश सिंह को रामनगर से हैदरगढ़, अनिल पाल को रामसनेहीघाट से नवाबगंज और अतिरिक्त प्रभार जोन-1 का दिया गया है। इसी प्रकार कुमल कुमार को फतेहपुर से रामसनेहीघाट, शंकर दयाल तिवारी को हैदरगढ़ से फतेहपुर, ओंकार नाथ यादव को जोन-2 नवाबगंज से रामनगर और प्रिया त्रिपाठी को जोन-1 नवाबगंज से सिरौलीगौसपुर का जिम्मा सौंपा गया है।