फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fsda

जांच से पहले दुकानें बंद कर भाग गए व्यापारी

Tue, 10 Nov 2020 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
fsda
बाराबंकी। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी की जांच के लिए एसडीएम की अगुवाई में एक टीम सोमवार को फतेहपुर पहुंची। उसके आने की खबर लगते ही व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। इसके चलते टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। उधर दूसरी टीम ने कई स्थानों पर छानबीन के दौरान आठ नमूने भरकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

एफएसडीए की टीमें सोमवार को फतेहपुर और रामनगर में एसडीएम के नेतृत्व में जांच करने पहुंची थीं। टीम के फतेहपुर पहुंचने से पहले ही उसकी भनक दुकानदारों को लग गई। वे मिठाई व किराना की दुकानें बंद कर निकल गए। एसडीएम के साथ टीम बाजार में पहुंची तो दुकानों में ताले मिले जिसके चलते निराश लौटना पड़ा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि फतेहपुर में ज्यादातर दुकानें बंद होने की वजह से जांच की कार्रवाई नहीं हो सकी। वहीं दूसरी टीमों ने बाबागंज स्थित शुभम की दुकान से पेड़ा का नमूना भरा।
विज्ञापन

हैदरगढ़ के एसडीएम जितेंद्र कटियार के साथ टीम ने कस्बा में अनुराग की दुकान से सरसों के तेल का नमूना भरा। रामनगर चौराहा स्थित कलीम की दुकान से खोवा, नेवलपुर स्थित सुखमीलाल, स्पर्श गुपता और राजबहादुर की दुकान से भी खोवा का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा। इसके अलावा बुढ़वल चौराहा स्थित सुधीर की दुकान ने कलाकंद और गनेशपुर स्थित राजेश की दुकान से छेना का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़ स्थित जावेद की दुकान पर सोमवार को एसडीएम जितेंद्र कटियार के साथ टीम ने छानबीन की। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई। टीम ने पॉलीथिन को जब्त करने के साथ दुकानदार पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed