{"_id":"62a38dcf8b5453207b751854","slug":"friday-prayers-under-police-guard-barabanki-news-lko6346146174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहरे में जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहरे में जुमे की नमाज
विज्ञापन
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के भटवामऊ गांव स्थित मस्जिद के बाहर सुरक्षा व्यवस्था क
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कानपुर में हुए बवाल के बाद शुक्रवार को मस्जिदों में हुई जुमें की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। किसी प्रकार का विवाद न हो इसको लेकर मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की निगहबानी में हुई जुमे की नमाज हुई। प्रत्येक तहसील क्षेत्र के जिम्मेदारी एसडीएम व सीओ को सौंपी गई थी। वहीं डीएम-एसपी भी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। आईजी अयोध्या परिक्षेत्र कवींद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे। थानों के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था में क्यूआरटी की 11 टीमें लगाई गई थीं। ऐसे में जहां शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा हुई। वहीं सोशल मीडिया में माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम कर एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार को होने वाले जुमे की नमाज की सुरक्षा व तकरीर पर नजर रखने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन कई दिनों से सुरक्षा का खाका तैयार कर रहा था। इसको लेकर एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मस्जिदों के बाहर लगाया गया था। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में स्वयं एएसपी निगरानी के लिए मौजूद थे। डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी अनुराग वत्स सुबह से ही नमाज संपन्न होने तक लगातार शहर व आस पास के क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा की निगरानी में जुटे रहे। शहर की जामा मस्जिद के बाहर एसडीएम सुमित यादव व सीओ आतिश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। मोहम्मदपुर खाला व घुंघटेर की कमान एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह, एसडीएम सचिन वर्मा व सिद्धौर, रामसनेहीघाट, सुबेहा क्षेत्र में एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय गश्त करते रहे। सीओ सदर नवीन सिंह प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह के साथ मौजूद रहे।
आईजी अयोध्या कवींद्र प्रताप सिंह रामसनेहीघाट, सफदरगंज के बाद नगर कोतवाली पहुंचे। यहां पर जामा मस्जिद पहुंचकर प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था व शांतिपूर्ण नमाज अदा होने की सराहना की। सुरक्षा व्यवस्था में लाइन के 11 इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चार-चार सिपाहियों की क्यूआरटी टीमें भी लगाई गईं थीं। उधर, रामनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने की पोस्ट डालने वाले कस्बे के निवासी सुहेल अख्तार सलमानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।