{"_id":"5d8274258ebc3e01320291a5","slug":"fraud-barabanki-news-lko4822745118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आधार व वोटर कार्ड से फर्जी बैनामा कराने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आधार व वोटर कार्ड से फर्जी बैनामा कराने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। फर्जी आधार और वोटर कार्ड बनाकर कर एक लापता व्यक्ति की जमीन का बैनामा दो जालसाजों द्वारा किया गया था। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र सफदरगंज के ग्राम भैसुरिया निवासी राममिलन पुत्र श्रीराम काफी समय से लापता है लेकिन इनकी भूमि का जालसाजी से बैनामा करवा दिया गया। पुलिस की मानें तो करीब 40 साल पूर्व तहसील प्रशासन द्वारा राममिलन पुत्र श्रीराम को गाटा संख्या 124 में 180 एअर रकबे का पट्टा मिला था।
करीब 35 वर्ष पूर्व राममिलन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उक्त भूमि को भैसुरिया निवासी शिवचरन पुत्र त्रिलोकी ने राममिलन का फर्जी आधार कार्ड एवं फर्जी पहचान पत्र बनाकर मेलारायगंज निवासी मुन्नी पत्नी मुमताज के हाथ 27 मार्च 2019 को बैनामा कर दिया।
विज्ञापन
बैनामे में गवाह के रूप में शामिल भैसुरिया निवासी रामचंद्र पुत्र रामसुमिरन व सद्दाम पुत्र सिराज ने शिवचरन की ही राममिलन के रूप में पहचान की थी। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी बैनामा कराने का मुकदमा दर्ज कराया था।
इस पर बुधवार को चौकी प्रभारी रामपुर कटरा अमरेंद्र यादव ने रामपुर कटरा चौराहे से फर्जी बैनामा करने वाले के पहचानकर्ता सद्दाम व रामचंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों जेल भेज दिए गए।