फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four people died in road accidents

Barabanki News: सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Mon, 02 Jun 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 02 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Four people died in road accidents
बाराबंकी। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के दारापुर गांव निवासी मनोज कुमार (37) इलेक्ट्रीशियन थे। शनिवार देर रात बाइक से घर लौटते समय लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर आलापुर के पास लखनऊ की ओर जा रही डबल डेकर बस ने उनकी बाइक में टक्कर मारी और सड़क पर गिरे मनोज को रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इस पर स्थानीय लोगों ने बस को रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने बस कब्जे में ले ली। यात्रियों को घंटों परेशान होने के बाद अन्य साधनों से रवाना होना पड़ा। परिजनों ने बस चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


सैदनपुर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार देर शाम सफदरगंज क्षेत्र में मोहम्मदाबाद चौराहे पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में थाना असंद्रा के बाकरगंज पारा इब्राहिम निवासी राहुल (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सफदरगंज पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। राहुल के शव को कोतवाली बदोसराय पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, टिकैतनगर-रामनगर मार्ग पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक व साइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल टिकैतनगर के मोहल्ला धधवारा गांव निवासी साइकिल सवार किसान रामसिंह चौहान (60) व बाइक सवार कस्बा इचौली निवासी संजय यादव को सीएचसी भेजा गया। वहां रामसिंह को मृत घोषित कर दिया गया।


वहीं, मोहम्मदपुर खाला के बसौली गांव निवासी शिवपाल (35) शनिवार देर रात बाइक से सूरतगंज-मोहम्मदपुरखाला मार्ग से जा रहे थे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से लहलुहान शिवपाल को स्थानीय लोगों ने सीएचसी भेजा जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके तीन बच्चे हैं। शिवपाल कारपेंटर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed