फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   four died

सड़क व ट्रेन हादसों महिला समेत चार की मौत

Tue, 23 Feb 2021 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
four died
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क व ट्रेन हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर शाम मोहम्मदपुर कीरत गांव के निवासी सरोज (52) अयोध्या हाईवे पार कर रही थी। तभी लखनऊ की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोर की टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी बनीकोडर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसी तरह देवा कोतवाली क्षेत्र में सियाराम (48) निवासी जुग्गौर थाना चिनहट को रविवार रात किसान पथ की सर्विस रोड पर देर रात किसी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं कोठी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह लगभग 5 बजे सतरिख थाना क्षेत्र के महमदपुर मजरे गाल्हामऊ निवासी लवलेश कुमार (35) अपनी बाइक से कोठी की ओर जा रहा था। तभी छोटा लालपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार लवलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी तरह शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह रघई गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान आकाश निवासी रामनगर के रूप में की है। सभी हादसों में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर मृतकों के परिजनों को सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed