{"_id":"098191bb10a01dc22384e36fa5e16855","slug":"four-candidates-for-mlc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी के लिए चार प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी के लिए चार प्रत्याशी मैदान में
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का गुरुवार को आखिरी दिन था। दोपहर तीन बजे तक एक प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने की अफवाह उड़ती रही लेकिन निर्धारित समय के बाद एक भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया। चारों प्रत्याशी चुनाव मैदान ताल ठोंक ने के लिए तैयार हैं। जिलाधिकारी द्वारा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की लिस्ट भी जारी कर दी है।
एमएलसी पद के लिए सपा से राजेश यादव, बसपा से मनोज वर्मा कक्का, भाकियू के मुकेश सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी आरपी गौतम ने अपना नामांकन किया था। गुरुवार को नाम वापसी के दिन एक भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। लेकिन दिन भर बसपा प्रत्याशी मनोज वर्मा द्वारा नाम वापस लिए जाने तो आरपी गौतम व मुकेश का पता न चलने की चर्चाएं होती रही। अब तीन को मतदान, 8 मार्च को मतगणना होगी।