{"_id":"6696fbf984f2c701f80e9d54","slug":"four-candidates-are-in-the-fray-in-tehsil-bar-elections-barabanki-news-c-315-1-brp1005-120769-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तहसील बार चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तहसील बार चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में
Wed, 17 Jul 2024 04:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। तहसील बार एसोसिएशन के 21 पदों में से दो पदों पर होने वाले चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार को होगा। मुकाबले में मौजूद चार उम्मीदवारों की हार जीत का फैसला तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े 117 अधिवक्ता मतदान कर करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता बहोरी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि चुनाव से जुड़ी करीब करीब सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मतदान बृहस्पतिवार को 11 बजे से शुरू होकर तीन बजे तक चलेगा। इसके बाद मतों की गणना की जाएगी। चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री पदों पर हार जीत तय करने के लिए मतदान होगा। शेष सभी पर पद निर्विरोध घोषित हैं। सामान सदस्य का एक पद पर्चा वापस होने के कारण रिक्त है। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए सभी तैयारियां पूरी है।
चुनाव अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि मतदान परिसर में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सूचीबद्ध मतदाताओं के अतिरिक्त सीओपी प्रमाण पत्र लाने वाले पर एल्डर्स कमेटी विचार करेगी। तहसील बार संगठन के चुनाव में प्रमुख तौर पर अध्यक्ष पद पर दो जनरल सेक्रेटरी के पद पर दो प्रत्याशी मुकाबले में मौजूद हैं। दोनों पदों के प्रत्याशी वोटरों को अपने पाले मे लाने के लिए तरह-तरह के हथखंडे अपना रहे हैं।