फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four arrested for take contract of gujrat buisnessman murder

Barabanki News: गुजरात के व्यापारी की हत्या की ली सुपारी, चार गिरफ्तार

Fri, 09 Dec 2022 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for take contract of gujrat buisnessman murder
बाराबंकी में नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बारेे में जानकारी देते एएसपी - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। गुजरात के एक बड़े व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने वाले चार शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस टीम ने इनके पास से दो पिस्टल व तीन तमंचे बरामद किए हैं। इन बदमाशों ने मुंबई में भी ठिकाना बना रखा है। पहले भी हत्या लूट आदि जैसी संगीन घटनाओं में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी अरविंद मिश्र ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में बताया कि पुलिस टीम ने मौथरी गांव के पास मुठभेड़ में प्रतापगढ़ जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के चंघईपुर निवासी मुक्तादिर, याहीपुर थाना रानीगंज निवासी असकार, रामदेव पट्टी थाना रानीगंज निवासी जुनैद, शिवगढ़ थाना निवासी परवेज को गिरफ्तार किया गया। चारों बदमाशों के पास से नाइन एमएम की दो पिस्टल, तीन तमंचे और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन

बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह में मुक्तादिर का एक भाई भी शामिल है। उसी ने 10 लाख रुपये में गुजरात के एक बड़े व्यापारी की हत्या की सुपारी ली थी। यह बदमाश गुजरात की ओर रवाना होने वाले थे। इस समय बाराबंकी में ठिकाना बना रखा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौथरी गांव के पास पुलिस ने इन बदमाशों को रोका तो इन लोगों ने फायर कर दिया। लेकिन वे भागकर नहीं जा सके और गिरफ्तार हो गए।
इन चारों बदमाशों पर प्रयागराज व प्रतापगढ़ जिले में 28 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। गुजरात के व्यापारी की सुपारी दिलाने वाले बदमाश के भाई की भी तलाश की जा रही है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सुपारी किसने और किसकी दी थी, इसका भी जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इसके लिए गुजरात पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।

इन बदमाशों द्वारा बाराबंकी में भी चोरी लूट की घटनाओं को अंजाम दिए जाने की योजना बनाई जा रही थी। गिरफ्तारी से प्रतापगढ़ व प्रयागराज में हुई कई घटनाओं का खुलासा भी होगा। इन बदमाशों ने इन दिनों मुंबई में अपना ठिकाना बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed