फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   four arrest

एलएलबी की परीक्षा देते पकड़े गए चार दिहाड़ी मजदूर

Thu, 25 Mar 2021 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
four arrest
बाराबंकी। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विवि द्वारा संचालित कानून की परीक्षा मखौल बनी नजर आ रही है। परीक्षा संचालन में बरती जा रही शिथिलता से बुधवार को टीआरसी ला कॉलेज सतरिख में एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा में मुन्ना भाई बने चार दिहाड़ी मजदूरों को दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया।
विज्ञापन

पकड़े गए चारों लोग गांव से शहर मजदूरी करने आए थे, जिन्हें मोटी दिहाड़ी का लालच देकर लॉ कॉलेज का शिक्षक मुन्ना भाई बना कर परीक्षा में शामिल करने को लाया था। खुलासा होने के बाद केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस में तहरीर देकर लॉ कॉलेज के शिक्षक हिमांशु कुमार सहित पकड़े गए चारों मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एलएलबी प्रथम वर्ष की चल रही परीक्षा के दौरान टीआरसी लॉ कॉलेज सतरिख में ग्राम्यांचल लॉ कॉलेज और एमडीकेपी कालेज मकनपुर का सेंटर है। बुधवार को एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा का पांचवा पेपर था। इस दौरान एमडीकेपी मकनपुर हैदरगढ़ के एएलबी प्रथम वर्ष के छात्र सतीश कुमार, त्रिभुवन सिंह, दिनेश यादव व विकास श्रीवास्तव के स्थान पर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी हरिकेश कुमार, श्याम कुमार और विनय कुमार के साथ घुंघटेर थाना क्षेत्र निवासी युवक अनुज कुमार परीक्षा देते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरूआती जांच पड़ताल में सामने आया कि वास्तविक चारों परीक्षार्थी पेपर देने नहीं आए थे। उन्हें बिना परीक्षा दिए ही कानून की पढ़ाई की डिग्री दिलाने को जुगाड़ कर चार मुन्ना भाईयों को परीक्षा देने को तैयार किया गया था। इनके पास से वास्तविक परीक्षार्थियों के परीक्षा प्रवेश पत्र भी मिले । केंद्र व्यवस्थापक ने शिक्षक हिमांशु समेत पकड़े गए चारों मुन्नाभाई के खिलाफ सतरिख थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
एलएलबी की परीक्षा दे रहे हरिकेश, श्याम, विनय व अनुज दिहाड़ी मजदूर हैं। ये सभी छाया चौराहे पर काम की तलाश में थे। इस दौरान एमडीकेपी कालेज के अध्यापक हिमांशु कुमार ने दिहाड़ी का लालच देकर परीक्षा में शामिल होने को तैयार किया था।

-यमुना प्रसाद, एसपी
परीक्षा देने आए चार संदिग्धों को कालेज में प्रवेश के गेट पर ही पकड़ लिया गया। यह परीक्षा नहीं दे पाए थे। पूछतांछ में इन्होंने बताया कि उनको एक लॉ कालेज के शिक्षक के द्वारा लाया गया था। सतरिख थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
-डा. अश्विनी कुमार गुप्ता, केंद्र व्यवस्थापक टीआरसी लॉ कालेज, सतरिख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed