फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Foundation stones for projects worth 660 crore to be laid today.

Barabanki News: 660 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास आज

Wed, 23 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 23 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Foundation stones for projects worth 660 crore to be laid today.
फतेहपुर। बाईपास और रेलवे ओवरब्रिज की दशकों पुरानी मांग अब पूरी होने की उम्मीद है। बसारा गांव में बुधवार को आयोजित समारोह में सड़क, बाईपास, रेलवे ओवरब्रिज और पुलों से जुड़ी करीब 660 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। इसे लेकर मंगलवार को तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि फतेहपुर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए इन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। उन्होंने जुलाई 2017 में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर बाईपास और रेलवे ओवरब्रिज की मांग उठाई थी। तत्कालीन सांसद प्रियंका रावत ने भी इस पर सहमति जताई थी। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

बसारा से मदनपुर तक 20 किलोमीटर लंबा फोरलेन बाईपास बनेगा। यह 16 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके निर्माण पर करीब 332 करोड़ रुपये खर्च होंगे। किसानों को भूमि मुआवजे के लिए 222 करोड़, वन विभाग से संबंधित कार्यों के लिए 4.89 करोड़ और बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के लिए 3.23 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना में फतेहपुर बाईपास के साथ रेलवे ओवरब्रिज और कल्याणी नदी पर पुल भी शामिल हैं। इसके अलावा सिहाली, रामनगर, सूरतगंज और बेलहरा में पुल तथा बिशनपुर में बाईपास बनाया जाएगा। इनमें चार पुल दो लेन के होंगे। परियोजनाओं के पूरा होने से फतेहपुर कस्बे में वाहनों का दबाव कम होगा। साथ ही आवागमन सुगम होने और आसपास के गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed