फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Former constable killed, six injured as car collides with truck from behind

Barabanki News: ट्रक में पीछे से टकराई कार, पूर्व सिपाही की मौत, छह जख्मी

Wed, 11 Mar 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 11 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Former constable killed, six injured as car collides with truck from behind
बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार भोर तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार अलीगढ़ जिले के पूर्व सिपाही कृपाल चौधरी की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। मृतक कबड्डी के खिलाड़ी भी थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के असरोही निवासी कृपाल चौधरी (39), अपने मित्र युधिष्ठिर, इनकी पत्नी माेहनी, बड़े भाई दीवान सिंह, साले चंद्रपाल, मनीष कुमार व नंदन के साथ अर्टिगा कार से आगरा से निजी कार्य के चलते बलिया जा रहे थे। मंगलवार भोर करीब चार बजे इनकी कार हैदरगढ़ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी 34 पर पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। अचानक ब्रेक लगने से पीछे आ रही कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हैदरगढ़ के कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप ये घायल कृपाल को कार में मौजूद दो अन्य घायल लोगों ने किसी वाहन से लिफ्ट लेकर लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए, जहां कृपाल की मौत हो गई। कोतवाल ने चार लोगों को सीएचसी हैदरगढ़ में उपचार कराया। हालत सामान्य होने पर घायलों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

कृपाल चौधरी के परिचित मुकेश सिंह ने बताया कि कृपाल कबड्डी में गोल्ड मेडिलिस्ट थे। वे पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात थे। करीब चार वर्ष पहले उन्होंने सिपाही की नाैकरी छोड़कर गुजरात में कोई अन्य कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed