{"_id":"5fb41b868ebc3e9b8f2e737b","slug":"forgery-barabanki-news-lko550433256","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान, सचिव समेत चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान, सचिव समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। गांव के विकास कार्यो में गड़बड़ी के मामले में न्यायालय के आदेश पर बदोसराय पुलिस ने ग्राम प्रधान, सचिव समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह मामला सिरौलीगौसपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत किंतूर का है। गांव के अवनीश कुमार ने कुछ माह पूर्व आरोप लगाया था कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में ग्राम प्रधान आजाद हकीम ने मिट्टी पटाई के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान अपने पुत्र सलमान और सुफियान के नाम पर किया। निर्माण कार्य फर्जी दिखाकर सरकारी धन हड़पा गया। डीपीआरओ, सीडीओ व डीएम से लिखित शिकायत की जिसके बाद ग्राम निधि का खाता सीज करने के बाद कुछ माह उसे खोल दिया गया। इसके बाद अवनीश ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने ग्राम प्रधान आजाद हकीम, उनके दो पुत्र सलमान व सुफियान तथा तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी अजीत वर्मा के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। उसके आधार पर बदोसराय पुलिस ने केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्रधान, सचिव समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर डीडीओ केके सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।