फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   football

एलबीएफसी और जनेस्मा ने जीता मुकाबला

Sun, 28 Aug 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
football
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित आठ दिवसीय जिला फुटबॉल पुरुष लीग में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। जिसमें एलबीएफसी ने 6-0 और जनेस्मा ने 4-0 मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज और जयपुरिया एफसी के बीव खेला गया। मैच का पहले हाफ 7वें मिनट में जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज के खिलाड़ी अस्तित्व मिश्रा और 11वे मिनट में गौरव ने 1-1गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे किया।
विज्ञापन

दूसरा हाफ शुरू होते ही जयपुरिया एफसी टीम ने गोल करने का प्रयास किया परंतु टीम नहीं कर सकी। इसी बीच जनेस्मा महाविद्यालय के खिलाड़ी हर्ष ने खेल के 28वें और 31वे मिनट में देवराज ने एक एक गोल कर अपनी टीम को 4-0 से विजई बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच केवीएफसी और एलबीएफसी के बीच खेला गया। मैच का पहला हाफ शुरू होते ही एक तरफा मुकाबला देखने को मिला। खेल के प्पहले हाफ में एलबीएफसी के खिलाड़ियों ने खेल के 7वें मिनट में प्रियांशु, 11वें मिनट में रमोला, 13वें मिनट में कार्तिक एवं 19वें मिनट में ऋषि ने एक- एक गोल कर अपनी टीम को 4-0 से आगे किया।

दूसरा हाफ शुरू होते ही एलबीएफसी के खिलाड़ी रमेश ने 23वें मिनट में और रमेश ने 28वें मिनट में एक-एक गोल कर टीम को 6-0 से जीत दिला दी। इससे पूर्व फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मंजीत सिंह धामी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इस मौके पर फुटबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुहैर अंजुम खान, राजीव श्रीवास्तव, ताहिर, जावेद, मकसूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed