फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Following a court order, a report was filed against nine people, including a woman, for assault

Barabanki News: अदालत के आदेश पर महिला समेत नौ लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट

Sun, 21 Dec 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 21 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Following a court order, a report was filed against nine people, including a woman, for assault
रामनगर। क्षेत्र में करीब दो महीने पूर्व हुई मारपीट की घटना में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

कुर्मिन सिरकौली निवासी विश्राम ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि नौ अक्टूबर को गांव के फौजदार, तहसीलदार, सुनील, भोला, अतुल, प्रकाश, राजेश, भगौती प्रसाद, सर्वेश एवं अनामिका ने रास्ते में उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। किसी तरह बचकर वह घर पहुंचा, लेकिन इसके बाद आरोपियों ने उसके घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की तथा महिलाओं से सोने के जेवरात छीन लिए। इस दौरान धारदार हथियार से भी हमला किया गया, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान अवस्था में गिर पड़ा। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा, लेकिन गंभीर मामला होने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

रामनगर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर महिला समेत नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed