फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fog throughout the day

Barabanki News: सुबह कोहरा तो दिनभर छाई रही धुंध

Fri, 22 Nov 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 22 Nov 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
fog throughout the day
बाराबंकी के मरकामऊ चौराहे पर कोहरे में लाइट जलाकर गुजरता वाहन। -संवाद
बाराबंकी। ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इससे दिनचर्या काफी हद तक प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय लोगों को सफर करने में मुश्किलें हो रही हैं तो ठंड से बुजुर्ग और बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। इस बीच हवा की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को दिनभर धुंध छाया रहा। ऐसे में सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं दूसरी ओर आंख संबंधी समस्याएं भीम होने लगी हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर कोहरे के असर के चलते आवागमन प्रभावित रहा। दिन के उजाले में भी वाहनों की लाइटें जलती रहीं। सुबह के समय फैक्टरी में काम करने, दिहाड़ी मजदूरी के लिए निकलने वाले लोगों को ठंड सताती रही।
विज्ञापन


ठंड बढ़ने के कारण बुजुर्गों की समस्याएं बढ़ गई हैं। उनका घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूल जाते समय बच्चे ऊनी कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। दुकानें भी देर से खुल रही हैं। शाम को सड़कों पर सन्नाटा जल्दी पसर जाता है। बाजार में खरीदारी के लिए लोग सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक ही अधिक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दिनभर धुंध छाई रहने से आंखों में जलन और सांस लेने में समस्या आम हो गई है। दृश्यता भी घटकर आठ किमी के आसपास रही। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पांच किमी रफ्तार से चली हवा ने सुबह व शाम को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed