फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Flood in 50 villages

50 गांवों में घुसा घाघरा का पानी

Tue, 19 Jul 2016 11:14 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Tue, 19 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Flood in 50 villages
बाराबंकी में मंगलवार को सूरतगंज क्षेत्र में घाघरा की बाढ़ के पानी में डूबे आशियाने। - फोटो : अमर उजाला
घाघरा नदी का कहर जारी है। नदी का बढ़ता जलस्तर तराई में हड़कंप मचाए हुए है। नदी में सूरतगंज क्षेत्र के दस मकान समा गए हैं जिससे इन घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दस गांव पूरी तरह से खाली हो गए हैं और नदी का पानी प्रभावित क्षेत्र के करीब 50 गांवों में भर गया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 64 सेमी ऊपर बह रहा है जबकि एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से अभी भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


उधर जिलाधिकारी अजय यादव ने मंगलवार को पुलिस कप्तान अब्दुल हमीद के साथ क्षेत्र सूरतगंज बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंच पीड़ितों का हाल जाना और हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घाघरा नदी का पानी पिछले तीन दिनों से तराई में दहशत फैलाए हुए हैं। मंगलवार को नदी का पानी खतरे के निशान 106.076 से बढ़कर 106.716 पर पहुंच गया है। नदी के पानी की चपेट में आकर सूरतगंज क्षेत्र के खुज्जी गांव निवासी धर्मा देवी, मुन्नालाल, रामनाथ, विजई का मकान बह गया है।

इसी प्रकार बिझौली निवासी सुखदेव, चंदर, पंचम, श्रीनाथ तथा राजिंदर आदि के मकान नदी के पानी में समा गए हैं। यहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा परसावल, नैपुरा, रायपुर मांझा, कमियार, हेतमापुर, कचनापुर समेत करीब दस गांवों को खाली करा दिया गया है।


यहां के लोगों को परिवारीजनों के साथ बंधे पर बसाया गया है। उधर तहसील दिवस समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी अजय यादव, पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद के साथ हेतमापुर बंधे पर पहुंचे और बंधे पर ठहरे हुए लोगों से वार्ता की तथा उन्हें हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed