फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   flood

लखीमपुर से छोड़े गए पानी से बढ़ा चौरारी नदी का जलस्तर, डूबा पुल

Fri, 29 Oct 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
flood
बेलहरा (बाराबंकी)। लखीमपुर जिले से छोड़े गए पानी से विकासखंड सूरतगंज क्षेत्र के चौरारी नदी का जलस्तर रातों रात बढ़ने लगा है। इसके चलते बेलहरा-रामपुर मथुरा मार्ग पर स्थित पुल पूरी तरह से डूब गया है। वहीं किसानों के खेतों में कटी पड़ी सैकड़ों बीघा धान की फसल डूब जाने से वे अब नाव से फसल को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे है। प्रशासन द्वारा राहगीरों के लिए दो नावों का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को लखीमपुर से पानी छोड़ दिया गया। जिसके कारण रातों रात चौरारी नदी का अचानक जलस्तर बढ़ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से बेलहरा से सीतापुर को जोड़ने वाला बेहड़ा रपटा पुल पूरी तरह से डूब गया। इससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। प्रशासन द्वारा दो नावों को लगाकर लोगों को इस पार से उस पार ले जाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी का पानी बढ़ने से ग्राम पतोंनजा, फ़ातेहपुरवा, कहारान पुरवा, गोंडियन पुरवा, लोनियन पुरवा, झाबरपुर, बेहड़ा, देवरिया, कुम्हारन पुरवा सहित करीब दर्जन भर गांव पानी की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौरारी नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के ग्राम कुहारन पुरवा निवासी नान्हू के चार बीघे, ग्राम गोंडियन पुरवा के संबरी की दो बीघे, झाबरपुर के राजाराम की तीन बीघे, फतेह पुरवा के सुरेश की पांच बीघे व पिंटू की दो बीघे धान की फसल खेत में कटी हुई पड़ी थी। पानी आने से इन किसानों की कटी फसल डूब जाने से नुकसान हो गया है।
इसी तरह कई किसानों की खेतों में लगी फसल जलमग्न हो गई है। किसानों द्वारा खेतों में कटी पड़ी फसल को नाव से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। वहीं किसान धान की फसल को सुखाने के साथ ओसाने का कार्य कर रहे हैं। लज्जावती ने बताया कि उन्होंने 18 बीघे धान की फसल लगाई थी। जिसमें 13 बीघे फसल काटकर घर पहुंच गई थी। पांच बीघे फसल खेत में ही पड़ी थी जिसे उठाने का मौका ही नहीं मिला।

चौरारी नदी में ज्यादा पानी आने के कारण पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। नदी का पुल (रपटा पुल) बहुत नीचे है जिससे पानी का पुल के ऊपर बहाव है। आवागमन के लिए नाव लगा दी गई हैं। पुल के दोनों तरफ चौकीदार, पुलिस के सिपाही और लेखपाल की ड्यूटी लगी है। इससे होने वाले फसल नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है।
-राहुल सिंह, तहसीलदार फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed