फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   flood

उफनाई घाघरा, तीन गांवों में घुसा पानी

Wed, 07 Aug 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
flood
बाराबंकी। उफनाई घाघरा का पानी तराई के हजारों लोगों के लिए कहर बन रहा है। नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान से उतर पहुंच गया। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के तीनों में घाघरा का पानी घुसने से लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। हालात को देखते हुए प्रशासन भी गांव खाली कराने की कोशिश में है। नेपाल से छोड़ जा रहे पानी के चलते हालात बेकाबू हो रहे हैं। स्थिति को देखते हुए एसडीएम सिरौलीगौसपुर ने बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया और तटबंध पर पड़े ग्रामीणों से मिले।
विज्ञापन

बाढ़ कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नेपाल द्वारा सवा दो लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ जाने के बाद घाघरा का जलस्तर खतरे से निशान 106.076 मीटर को पार कर 106.096 मीटर पर पहुंच गया है। नेपाल से तीन दिन से घाघरा में पानी छोड़ा जा रहा है। अब तक करीब 6 लाख 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ जा चुका है। इससे नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते तराई के हालात बिगड़ रहे हैं। उफनाई घाघरा का पानी तराई के सरायं सुरजन, बधौली पुरवा और तेलवारी गांव में भर गया है।
विज्ञापन

इन गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन कर रहे हैं। गांवों को जोड़ने वाले मार्गों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही हैं। इसके बाद भी लोग परिवारीजनों और मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। कई परिवारों ने अलीनगर रानीमऊ तटंबध पर डेरा डाल दिया है। इस जानकारी के बाद अपर जिलाधिकारी ने हालात का जायजा लेने के लिए एसडीएम सिरौलीगौसपुर को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दर्जन और गांवों पर मंडरा रहा खतरा
नदी का जलस्तर जिस तेजी से बढ़ रहा है उससे गोबरहा, बबुरी, घुटरू, इटौहापूरब, सिरौलीगुंग समेत एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पानी इन गांवों के करीब तक पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना कि बुधवार तक नदी का पानी गांव में घुसने की आशंका है।

घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। पानी लगातार बढ़ रहा है। इससे तराई क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित गांवों को खाली करने के लिए कहा गया है। मंगलवार को एसडीएम सिरौलीगौसपुर को जायजा लेने के लिए मौके पर भेजा गया। तटबंध पर रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों की दिक्कत का निराकरण कराया जाएगा।
-संदीप गुप्ता, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed