फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five years imprisonment to four including father and son for attempt to murder.

Barabanki News: हत्या के प्रयास में पिता-पुत्र समेत चार को पांच साल की कैद 0

Sat, 18 Nov 2023 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 18 Nov 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment to four including father and son for attempt to murder.
बाराबंकी। अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार शुक्ला ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्रों समेत चार अभियुक्तों को पांच-पांच वर्ष की कठोर कैद व छह-छह हजार रुपये जुर्माना भुगतने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित अवस्थी व रमाकांत द्विवेदी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र रुदौली के ग्राम मैदीपुर मजरे जलीलपुर निवासी सियाराम के परिवार के शंभू शरण व उनके परिजन 21 अप्रैल 2008 को सुबह खेत में गुड़ाई कर रहे थे। तभी बगल खेत के नेवाज, महेश व सुहेल पुत्र बच्चूलाल तथा कमलेश व विमल पुत्र रामनेवाज राजेश के चलते लाठी-डंडा व फरसा लेकर आ गए।
विज्ञापन


आरोपियों ने शंभूशरण, रामनरेश उर्मिला व सुनीता को मारापीटा, जिससे सभी को गंभीर चोटें आई। घटना की रिपोर्ट सियाराम ने कोतवाली रुदौली में सभी के विरुद्ध दर्ज कराई थी। चोटिलों समेत गवाहों के बयान व दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात न्यायाधीश ने नेवाज, महेश, कमलेश व विमल को गैर इरादतन हत्या के प्रयास में दोषी पाते हुए सजा सुनाई। वहीं सुहेल की सुनवाई के बीच में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed