{"_id":"6aea476d505528b57a06cf93","slug":"five-teams-assessed-the-reality-of-healthcare-services-barabanki-news-c-315-1-slko1014-183610-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पांच टीमों ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पांच टीमों ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत
Wed, 04 Nov 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। इमरजेंसी व रात में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए पांच टीमों ने 15 सीएचसी की जांच की। सीएमओ के निर्देश पर रात आठ बजे के करीब अस्पतालों में पहुंची टीमों को चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद मिले। बतातें है कि सीएमओ के इस गोपनीय प्लान की भनक अधीक्षकों को पहले लग गई। इसी वजह से सभी अस्पतालों में चिकित्सक मौजूद मिले।
सीएमओ के आदेश पर मंगलवार को एसीएमओ डॉ. आरएस स्वामी ने रात करीब आठ बजे सीएचसी जाटा बरौली का निरीक्षण किया। यहां पर चिकित्सक पहले से मौजूद मिले। इसके अलावा एसीएमओ डाॅ. राजीव टंडन और डॉ. एलबी गुप्ता ने सतरिख, जैदपुर, सिद्धौर और कोठी सीएचसी का निरीक्षण किया।
एसीएमओ डॉ. राजीव सिंह और डॉ. पंकज चौधरी की टीम ने रामसनेहीघाट, दरियाबाद, सिरौलीगौसपुर और टिकैतनगर सीएचसी का निरीक्षण किया। एसीएमओ डॉ. संजय बाबू ने सीएचसी त्रिवेदीगंज का निरीक्षण किया तो यहां सभी डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद मिले। इसी प्रकार एसीएमओ डॉ. एन कमाल और डॉ. संजय मिश्रा की टीम ने सीएचसी देवा, फतेहपुर और घुंघटेर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉॅॅ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. आफताब की टीम किसी कारण वश बड़ागांव, रामनगर और सूरतगंज की जांच करने नहीं पहुंच सकी। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि जांच कराने का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों की उपस्थिति देखना था। रात में अस्पताल में डॉक्टर मौजूद रहे यही उनकी प्राथमिकता है।