फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five new roads will be built with an investment of Rs 3.92 crore, providing relief to two lakh people.

Barabanki News: 3.92 करोड़ से बनेंगी पांच नई सड़कें, दो लाख को मिलेगी राहत

Sat, 08 Nov 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 08 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Five new roads will be built with an investment of Rs 3.92 crore, providing relief to two lakh people.
बाराबंकी। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पांच नई सड़कों के निर्माण को शासन ने मंजूरी दी है। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों के निर्माण के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी है। अब जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से लगभग दो लाख लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के सूरतगंज ब्लॉक में छेदा-पारा मार्ग से तेलियनपुरवा गांव तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 84 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिसमें से 25 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के अतसुइयां गांव के बंधे से उमरहरा गांव तक नई सड़क बनाई जाएगी। इस पर एक करोड़ एक लाख रुपये खर्च होंगे। इस कार्य के लिए 30 लाख रुपये की पहली किस्त विभाग को प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सरायगोपी चौपुला से मेहंदिया, मधवापुर मार्ग के किमी संख्या आठ से होते हुए सरजू का पुरवा व अहलाद का पुरवा गांव से होते हुए पूरे उमेंद्र सिंह गांव तक सड़क बनेगी। इस पर 93 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसके लिए 27 लाख रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है। इसके अलावा, दादरा से बेहटा तक सड़क निर्माण पर 71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

वहीं, विद्यानगर-हसौर रोड से अरुवा व नवाडीह गांव तक की सड़क 43 लाख रुपये की लागत से तैयार होगी। अधिशासी अभियंता दीपक चौधरी ने बताया कि सभी परियोजनाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। पहले चरण के रूप में जारी की गई राशि से शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कहा, इन सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क सुविधा बेहतर होगी और करीब दो लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed