फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five including two women injured in wild animal attack

Barabanki News: जंगली जानवर के हमले में दो महिलाओं समेत पांच घायल

Fri, 25 Oct 2024 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 25 Oct 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Five including two women injured in wild animal attack
जिला अस्पताल में भर्ती जंगली जानवर के हमले में घायल महिला।  -संवाद
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र रामनगर में बृहस्पतिवार सुबह धान काटने जा रहे पांच ग्रामीणों पर जंगली जानवर ने हमला कर घायल दिया। इनमें से एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आसपास के गांवों में भेड़िया आने की अफवाह फैली मगर वन विभाग ने इसे सियार बताया है। चर्चा है कि ग्रामीणों ने एक सियार को मार डाला है मगर इसकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


बहराइच जिले की सीमा से सटे रामनगर कोतवाली क्षेत्र के बरुआ राजापुर गांव की राजकुमारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह वह धान काटने के लिए गांव के बाहर पहुंची थीं। उसी दौरान किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। जानवर ने राजकुमारी का हाथ नोच लिया।
विज्ञापन


उनके चिल्लाने पर धान काटने के लिए जा रहे बरुआ राजा पुरवा गांव के रामशरण, आदित्य, बाबा दीन व गांव के ही त्रिभुवन की पत्नी जगरा मौके पर पहुंचीं तो जानवर ने उन पर भी हमला कर दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह जानवर भेड़िया हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आसपास के खेतों व जंगल-झाड़ियों में कॉम्बिंग की मगर कोई सुराग नहीं लगा। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि सियार के हमले में ग्रामीण जख्मी हुए हैं। निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed