फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   five arrest

युवती का सिर मुड़वाने के मामले में पांच और आरोपी भेजे गए जेल

Thu, 24 Jun 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
five arrest
फतेहपुर (बाराबंकी)। एक गांव में अलग समुदाय के युवक से विवाह करने पर युवती का सिर मुंडवाने की घटना हुई थी। जिस पर पुलिस ने इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव में अलग-अलग समुदाय के युवक व युवती ने प्रेम विवाह कर लिया था। जिस पर उसके परिजनों द्वारा युवती का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया गया था। इस प्रकरण में पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया था जिसमें मंगलवार को तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को मुकदमे में आरोपी रहमत अली, मुस्तकीम, कमरूद्दीन, सावित अली व जुबेर को पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में पेश किया जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि मुकदमे के सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने दंपती को दिया आवास व गृहस्थी का सामान
बाराबंकी। युवती के सिर मुंडवाने के मामले में युवक व युवती की सुरक्षा व उसकी घर-गृहस्थी की व्यवस्था विधायक व क्षेत्र के संभ्रात नागरिकों द्वारा की गई। तहसील प्रशासन ने युवक व युवती की रहने की अस्थाई व्यवस्था करने के साथ आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
युवती के साथ हुए इस व्यवहार से क्षेत्र के नागरिकों में आक्रोश व्याप्त था। युवक व युवती के माता-पिता ने होने के कारण रहने का ठिकाना भी नहीं बचा था। इसको देखते हुए विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा के आवास पर बुधवार को क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एकत्रित हुए। जहां विधायक ने युवती को विग (नकली बाल) के साथ घर गृहस्थी का समान दिया।

इस दौरान डीएम के निर्देश पर एसडीएम पंकज सिंह ने युवक को जाति आय निवास व वरासत की खतौनी दी गई। वहीं श्रम विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का कार्ड भी दिया गया। युवक व युवती के रहने के लिए कांशीराम कॉलोनी में अस्थाई आवास दिया गया। दोनों को पुलिस व तहसील प्रशासन ने आवास में शिफ्ट करा दिया गया है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन मशकूर, राहिल, राम शंकर वर्मा, कृष्ण कुमार, प्रांशू जैन, फैसल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed