फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fire in trucks

टक्कर के बाद आग का गोला बने दो ट्रक

Sat, 27 Aug 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
fire in trucks
असंद्रा (बाराबंकी)। असंद्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर हैदरगढ़-बाराबंकी राजमार्ग पर तेज रफ्तार दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसके बाद तेज धमाका हुआ और ट्रकों में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रकें आग का गोला बन गईं। इस दौरान कुछ लोगों ने हिम्मत का परिचय देते हुए दोनों ट्रक के चालकों और एक खलासी को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों ड्राइवर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ट्रक में लदा परचून का 50 लाखों का सामान खाक हो गया। जबकि दूसरा ट्रक खाली था।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र में हैदरगढ़-बाराबंकी राजमार्ग पर नई सड़क कस्बे के निकट पूर्व सांसद बैजनाथ रावत का पेट्रोल पंप है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे भिटरिया और हैदरगढ़ की ओर से आ रहे दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसके बाद तेज धमाका हुआ और ट्रकों में आग लग गई। यह घटना ठीक पेट्रोल पंप के सामने हुई। इसलिए आग के पेट्रोल पंप तक पहुंचने की आशंका से लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने हिम्मत करके दोनों ट्रक ड्राइवरों और खलासी को बाहर निकाला। इनमें एक ट्रक ड्राइवर असंद्रा थाना क्षेत्र के शंकर पुरवा गांव निवासी जगदीप यादव आग में झुलस गया। इसी ट्रक का खलासी सुबेहा थाना क्षेत्र के दुर्जन पुरवा गांव का निवासी अमन दुबे बाल-बाल बच गया। जबकि भिटरिया की ओर से आ रहे ट्रक का चालक मो. हसन निवासी अहरौली थाना सिमरवाल जिला गोरखपुर गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने दोनों ड्राइवरों को सीएचसी हैदरगढ़ भेजवाया। तब तक दोनों ट्रक आग का गोला बन चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण पेट्रोल पंप के सबमर्सिबल से आग बुझाने में जुट गए। करीब आधे घंटे बाद हैदरगढ़ व रामसनेहीघाट से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के बाद एक ट्रक में लदा परचून का 50 लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।
यह ट्रक कानपुर से रुदौली सामान लेकर जा रहा था। सामान के रूप में तेल, कपड़ा, साबुन, डिटर्जेंट जैसी तमाम चीजें ट्रक में लदी थीं। सारा सामान रुदौली के व्यापारियों का था। असंद्रा के प्रभारी निरीक्षक नीतेश श्रीवास्तव ने बताया कि जहां घटना हुई वहां पेट्रोल पंप होने के कारण कुछ देर के लिए माहौल गंभीर हो गया था। हालांकि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

तीन घंटा राजमार्ग पर ठप रहा यातायात
इस घटना को लेकर सुबह 5 से 8 बजे तक बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर यातायात बिल्कुल ठप रहा। इसे लेकर हैदरगढ़ और नई सड़क की तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस मार्ग को बांदा-बहराइच मार्ग भी कहा जाता है इसलिए यातायात ठप हुआ तो सैकड़ों ट्रकें और अन्य वाहन खड़े रह गए। कुछ वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करके गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed