{"_id":"6067705e8ebc3e8d3155f029","slug":"fire-in-garbage-disposal-plant-barabanki-news-lko572406783","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण प्लांट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण प्लांट में लगी आग
विज्ञापन
बाराबंकी। कूड़ा निस्तारण प्लांट परिसर में डंप कचरे के ढेर में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। परिसर में लपटें उठने लगीं तो अफरातफरी मच गई। आननफानन आग बुझाने के प्रयास किए गए। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और निस्तारण प्लांट की मशीनों को चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। 14 अग्निशमन कर्मियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब सात लाख की मशीनें जल गईं।
शहर से प्रतिदिन करीब 40 टन कचरा निस्तारण प्लांट पहुंचाया जाता है। कई दिनों से प्लांट का संचालन बंद होने से परिसर में भारी मात्रा में कूड़ा एकत्र हो गया। अक्सर ही कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां जलता हुआ कूड़ा लाकर प्लांट परिसर में डंप कर देती हैं। इससे अक्सर कूड़े के ढेर में आग सुलगती रहती है जिसे प्लांट के कर्मचारी बुझाते रहते हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि बीते दिनों सुलग रहे कूड़े को बुझाया नहीं गया। तेज हवा के चलते शुक्रवार को आग भड़क गई और कूड़ा धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दोपहर के समय तेज हवा के चलते स्थिति और भी खराब हो गई, आग ने कूड़ा निस्तारण प्लांट की मशीनों को चपेट में ले लिया।
चारों तरफ दुर्गंधयुक्त धुआं फैलने लगा। इससेे लोग परेशान हो गए। सूचना पर दो छोटी व दो बड़ी दमकल गाड़ियां आग बुझाने मौके पर पहुंच गईं। लगातार करीब पांच घंटे तक 14 दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे रहे। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शहर से दूर बनवा में करीब 25 करोड़ की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाया गया है। यहां प्रतिदिन ढाई सौ टन कूड़े का निस्तारण किया जाता है। इससे प्रतिदिन ढाई मेगावॉट बिजली पैदा की जाती है तथा 60 से 70 टन कंपोस्ट खाद बनती है। प्रिडाइजेस्टर, श्रेडर, व्रिक्स मशीन और टेंप्रेचर एडजस्टमेंट, प्लामेड कंबेयर आदि मशीनें आग की चपेट में गईं। करीब आठ कंबेयर बेल्ट जल गईं। आग से लगभग सात लाख की मशीनों के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
आग बुझाने के बाद भी कूड़ा अभी सुलग रहा है। कूड़े का ढेर काफी ऊंचा होने के कारण अंदर-अंदर आग सुलग रही है। कूड़े के दुर्गंधयुक्त धुएं से आसपास के बाशिंदे परेशान रहे। मिट्टी खोदने की मशीन के सहारे कूड़ा पलटवाकर पानी डाला जा रहा है।
एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय ने बताया कि बनवा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में आग लगने की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।