{"_id":"643c4ca35eb88916500df924","slug":"fire-destroyed-five-houses-killed-five-cattle-barabanki-news-c-13-1-187663-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आग से पांच घर राख, पांच मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आग से पांच घर राख, पांच मवेशियों की मौत
Mon, 17 Apr 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट इलाके में अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच घर राख हो गए व पांच मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। अन्य थाना क्षेत्रों में हुए अग्निकांड में दो बीघा गेहूं के अलावा कई पेड़ जल गए। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया। रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम शोभापुर मजरा मुरारपुर में रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे जनाका पत्नी ननकू के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी नीता, गोविंद व विनोद के अलावा सुधरा के घरों को भी चपेट में ले लिया। आग में गृहस्थी का तमाम सामान जल गया। साथ ही जनाका के पांच मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल कर्मियों ने गांव पहुंचकर आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन की ओर से आग से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। साथ ही पीड़ितों को खाद्यान्न, बिस्तर व तिरपाल आदि का वितरण किया गया है।
वहीं, दरियाबाद कस्बे के प्रतापगंज मोहल्ले में स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत कुमार सिंह उर्फ चमन सिंह के प्लाॅट पर लगे यूकेलिप्टस के बाग में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दमकल कर्मियों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिससे कोई हानि नहीं हुई। लोगों के मुताबिक, बीड़ी के जलते टुकड़े से पत्तियों ने आग पकड़ ली थी। गश्त पर निकले चौकी प्रभारी अरुण कुमार मिश्र की नजर पड़ी तो उन्हें फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया और आग पर काबू पाया।
वहीं, मसौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नसीरनगर के मजरे चंदन पुरवा निवासी ओमकार वर्मा के खेत में अज्ञात कारण से आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ओमकार वर्मा का दो बीघा गेहूं जल गया। लोनीकटरा थाना के गांव जरौली व खेमीपुर के पास एक बाग में आग लग गई। इस दौरान खेतों में गेहूं काट रहे किसानों में हड़कंप मच गया और दमकल कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एक बीघा में लगे पेड़ व झाड़ियां जल चुकीं थीं।
विज्ञापन
देवा। रविवार की दोपहर ब्लॉक परिसर स्थित अभिलेखागार के आसपास पड़े कूड़े के ढेर में एकाएक आग लग गई। धुआं उठता देखकर आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में लगी आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल कर्मियों ने पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर ब्लॉक के कर्मचारी भी मौके पर आ गए। प्रभारी एडीओ पंचायत कुंवर स्वरूप ने बताया कि समय रहते जानकारी हो जाने के कारण आग पर काबू पा लिया गया। इससे अभिलेखों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।