{"_id":"6398d15c15471151d2677a15","slug":"fire-broke-out-in-two-houses-cash-along-with-grains-clothes-burnt-barabanki-news-lko66171409","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दो घरों में लगी आग, अनाज, कपड़े समेत नकदी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दो घरों में लगी आग, अनाज, कपड़े समेत नकदी जली
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। अलग-अलग थाना क्षेत्र के दो घरों में आग लगने से नकदी, अनाज, कपड़े जल गए। वहीं, आग की चपेट में आकर आठ बकरियां भी झुलस कर मर गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
मौके पर पहुंचे विधायक व लेखपाल ने मदद का आश्वासन दिया है।
चक मजरे चौबीसी में दोपहर में रामलाल के घर के पास छप्पर में अचानक आग लग गई। इससे छप्पर के नीचे बंधीं आठ बकरियां झुलस कर मर गईं। साथ ही वहां रखा रिक्शा, अनाज व चारा जल गया। आग से 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विधायक दिनेश रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष केके सिंह मुन्नू व प्रधान गौरव सिंह ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया।
वहीं, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के कोलहदा गांव में मेवालाल का परिवार खेत पर गया था। बच्चों के खेलने के दौरान छप्पर में आग लग गई। इससे घर में रखे 11 हजार रुपये, अनाज, कपड़े व बिस्तर आदि जल गया। तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दो जगह आग लगने की जानकारी हुई है। संबंधित लेखपाल से नुकसान का आकलन करा कर राहत दिलाई जाएगी।