फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fire broke out in the forest, firefighters extinguished it

Barabanki News: जंगल में लगी आग, अग्निशमन कर्मचारियों ने बुझाई

Wed, 22 Jan 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 22 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forest, firefighters extinguished it
 दरियाबाद थाना क्षेत्र के उदावतनगर गांव से सटी आबादी के बगल में  बांस के जंगल में लगी आग को बुझ
कोटवाधाम (बाराबंकी)। आबादी से सटे एक जंगल में अचानक आग लग गई। धुंआ उठता देख लोगों में दहशत मच गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फायर स्टेशन को की। जबतक मौके पर कर्मचारी पहुंचे आग फैल गई थी और जंगल के बड़े हिस्से को अपने आगोश में लिया था। सुबह से दोपहर तक आग को बुझाने में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

दरियाबाद थाना क्षेत्र के उदावतनगर गांव से सटी आबादी के बगल में एक बांस का जंगल है। इसके चारों तरफ किसानों के खेत हैं। सोमवार रात किसान जंगल के किनारे अलाव जलाकर खेत की रखवाली कर रहे थे। सुबह गांव के समीप धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां आग लगी देख वे बुझाने में जुट गए। आग बढ़ती देख अग्निशमन विभाग को फोन किया गया। काफी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


छप्पर में लगी आग, सामान जला
रामनगर (बाराबंकी)। ग्राम पंचायत सीहामऊ में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास में बने छप्परनुमा घर में सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। राम तीरथ यादव और माधव अवस्थी के इस छप्पर में लगी से उसमें रखे सारे सामान जल गए। आग से बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed