{"_id":"63598c44648cdc65b44e4677","slug":"fire-barabanki-news-lko654355815","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटेलाइट ने दो दिनों में पकड़े पराली जलाने के 20 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटेलाइट ने दो दिनों में पकड़े पराली जलाने के 20 मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। धान की फसल की कटाई तेज होने के साथ पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। दीपावली के अवकाश के बीच दो दिनों में सेटेलाइट ने जिले में 20 घटनाएं पकड़ीं। इसकी सूचना मिलते ही खलबली मच गई। कृषि विभाग के कर्मचारियों का अवकाश निरस्त कर कार्यालय खोले गए तो गांव में जागरूकता को लेकर गोष्ठी की गई।
जिले में सेटेलाइट ने रामनगर, फतेहपुर, नवाबगंज और हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में पराली जलाने की 20 घटनाएं पकड़ने की रिपोर्ट भेजी। इसके बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने कृषि विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच कराई। उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि सेटेलाइट द्वारा पकड़ी गई घटनाओं की जांच कराई गई तो पांच घटनाएं पराली की मिली हैं।
इस मामले में किसानों पर साढ़े 12 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। शेष घटनाएं कूड़ा जलाने की हैं। इसको लेकर कृषि विभाग के कर्मचारियों को गांव में भेजकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। फतेहपुर तहसील के हसनपुर टांडा के कुतबापुर व गुरसेल में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में न्याय पंचायत स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
यहां उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने फसल अवशेष को जलाने से होने वाले दुष्परिणाम व जुर्माने के बारे में किसानों को जानकारी दी। नवाबगंज के सद्दीपुर के निकट एक कम्बाइन को बिना एसएमएस के चलते मिलने पर उसे तहसील प्रशासन के सुपुर्द किया गया।
आग की सूचना, जलती मिली पराली
त्रिलोकपुर। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो पता चला कि खेतों में पराली जल रही है। मंगलवार दोपहर केसरीपुर मोड़ के पास आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली थी। इस पर फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस भी पहुंच गई। खेतों में पड़ी पराली में लगी आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। संवाद