फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fire

छप्पर में संदिग्ध हालात में लगी आग, पांच पर केस

Fri, 15 Apr 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
fire
महादेवा (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव में गुरुवार सुबह एक छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ आगजनी का केस दर्ज किया है। एहतियातन गांव में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, करमुल्लापुर निवासी रिंकू व देशराज के बीच नाली निकालने को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर रिंकू ने करीब बीस दिन पहले देशराज पर एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कराया था। इसके बाद देशराज के परिवारीजनों ने रिंकू पर घर में सेंध लगाकर चोरी करने का आरोप लगाया था। इससे दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह रिंकू की मां शांती देवी ने दमकल को फोन कर छप्पर में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। सूचना पाकर सीओ दिनेश दुबे, एसओ संतोष सिंह समेत भारी पुलिस बल गांव पहुंचा। सीओ ने बताया कि शांति देवी की तहरीर पर देशराज, विशंभर, रघुनाथ समेत पांच लोगों पर आगजनी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed