{"_id":"6148dce28ebc3eb4da77793e","slug":"fire-barabanki-news-lko5964784163","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आग लगने से जल गया बेटी की शादी के लिए रखा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में आग लगने से जल गया बेटी की शादी के लिए रखा सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसनेहीघाट। एक दिव्यांग के घर में आग लगने से उसकी बेटी की शादी के लिए रखे सामान के साथ घर गृहस्थी की सारी सामग्री जलकर राख हो गई। गांव वालों की मदद से आग को फैलने से रोक लिया गया।
मामला कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम चौरी अलादासपुर का है। यहां नेत्रहीन दिव्यांग बैकुण्ठनाथ मिश्र की छोटी बेटी की शादी आगामी नवंबर में तय है। इसके लिए सामान एकत्र किया जा रहा है। सोमवार को पीड़ित घर के बाहर बैठा हुआ था और उसकी पत्नी व बेटी जरूरी कार्य से बाहर गयी थीं।
तभी अचानक घर के अंदर जिस कमरे में सामान रखा था उसमें आग लग गई और पलक झपकते ही आग पूरे कमरे में फैल गई। जब तक पीड़ित को आग लगने की जानकारी हुई और उसने गुहार लगाई तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। शोरगुल सुनकर गांव वाले दौड़कर आये और कड़ी मशक्कत करके बेकाबू आग को नियंत्रित कर बुझाया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही प्रधान राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित को ढांढस बधाते हुये इसकी जानकारी हल्का लेखपाल को दी। तहसीलदार दयाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि क्षति का आंकलन करने के लिए राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है।