{"_id":"5e45a2548ebc3ee61045f04e","slug":"fire-barabanki-news-lko5083739114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से चार घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से चार घर जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के सुंदरपुर मजरा उधिया के एक कच्चे मकान में चाय बनाते समय लगी आग चपेट में पड़ोस के तीन अन्य घर भी आ गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आप पर काबू पाया। आग बुझाने तक चारों मकानों में रखा सामान जल गया। इस हादसे में करीब एक लाख का नुकसान बताया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक सुंदरनगर मजरे बतनेरा उधिया निवासी राम सागर के घर बृहस्पतिवार सुबह चूल्हे पर चाय बनाई जा रही थी। उस दौरान कच्चे मकान में आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग पड़ोसी राम सिंह, चेतराम व लालता चौहान के घरों तक फैल गई। हालात को देखते हुए ग्रामीणों ने दमकल केंद्र को सूचना दी। इसके साथ आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चारों घरों में रखा सारा सामान जल गया। पीड़ित परिवाीजनों के मुताबिक आग से करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। तहसीलदार कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और पीड़ितों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया।