फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fire

प्रधान डाकघर का सर्वर रूम जला, ठप रहा काम

Sat, 04 Jan 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
fire
प्रधान डाकघर में लगी आग। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। शहर के प्रधान डाकघर में शनिवार सुबह आग लग गई। धुआं निकलता देख चौकीदार ने इसकी सूचना डाक अधीक्षक को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुुंचकर आग पर काबू पाया। जांच में पता चला कि डाकघर के सर्वर रूप में आग लगने कई उपकरण जल गए। इससे शनिवार को ऑनलाइन कार्य नहीं हो सके। विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे तमाम लोगों को निराश लौटना पड़ा। उधर कलेक्ट्रेट व शहर के उप डाकघरों में काफी भीड़ रही। आग लगने प्रधान डाकघर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के पास स्थित प्रधान डाकघर भवन की खिड़कियों से शनिवार सुुबह करीब छह बजे धुआं निकलते देख चौकीदार ने इसकी सूचना डाक अधीक्षक त्रिभुवन प्रताप सिंह को दी। उन्होंने दमकल केंद्र व पुलिस को बताया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने डाकघर के अंदर पहुंचकर आग को बुझाया। डाक अधीक्षक ने बताया कि आग सर्वर रूम में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी। सर्वर रूम में लगा करीब 30 हजार का राउंडअप, एक एसी और दो कंप्यूटर सिस्टम व अन्य उपकरण जल गए।
विज्ञापन

सर्वर रूम के उपकरण जलने से प्रधान डाकघर में शनिवार दिन भर कार्य ठप रहा है। डाक व बैंकिंग संबंधी कार्यों के लिए पहुंचे तमाम ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा। जरूरी कार्य के लिए लोगों को दूसरे डाकघरों के चक्कर लगाने पड़े। कर्मचारियों के मुताबिक प्रतिदिन होने वाले करीब डेढ़ करोड़ के लेनदेन में बजत बैंक, आरडी, फिक्स डिपॉजिट, सुकन्या व बीमा योजना से संबंधित कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहे। रविवार के अवकाश के चलते सर्वर के उपकरणों को सही कराने के लिए एक दिन का समय मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed