फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fir lodge against three

पति, देवर व सास पर दर्ज हुआ हत्या मुकदमा

Tue, 08 Mar 2022 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
fir lodge against three
बाराबंकी। बीते दो दिन पहले सफदरगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता का कंकाल मिलने के मामले में पिता की तहरीर पर मृतका के पति, देवर व सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सास घर पर बीमार मिली है जबकि पति व देवर फरार हैं।
विज्ञापन

रसौली कस्बे में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान में प्लास्टिक की बोरी में कंकाल मिला था। बोरी के अंदर एक आधार कार्ड मिला था। जिससे शव की शिनाख्त मसौली थाना क्षेत्र के सुसाई मजरे शहाबपुर गांव निवासी शाहीन बानो के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

शाहीन की मां सुरैय्या बानो ने पुलिस को बताया था कि डेढ़ वर्ष पूर्व शाहीन ने रसौली निवासी नसीम के साथ प्रेम विवाह कर लिया था, तबसे वहीं रहती थी। पुलिस ने नसीम का पता किया तो वह फरार मिला। सोमवार को मृतका के पिता अफरोज की तहरीर पर शाहीन बानो के पति नसीम, देवर समीर व सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तीनों की तलाश में फिर उनके घर पहुंची तो वहां केवल शाहीन बानो की सास मिली जो बीमार थी। थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed