फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fir

पराली जलाने पर तीन किसानों के खिलाफ केस

Wed, 14 Oct 2020 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
fir
बाराबंकी। बदोसराय क्षेत्र में पराली जलाने के मामले में दो गांव के तीन किसानों के खिलाफ एसडीएम के आदेश पर बदोसराय थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि बदोसराय क्षेत्र के लालगंज मजरे खलसापुर के अशर्फी व राधेश्याम और करोरा गांव के अमरेश कुमार ने सोमवार रात अपने खेतों में पराली जलाई थी। इसकी सूचना एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान को टेलीफोन पर मिली। एसडीएम ने मामले की जांच कराने के बाद बदोसराय कोतवाली में तीनों किसानों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि पराली जलाने वाले किसानों पर केस दर्ज कराने के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।

पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस पर पराली जलाने की सूचना दर्ज कराई जा सकेगी। डीएम डा. आदर्श सिंह ने बताया कि मंगलवार को कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक कंट्रोल रूम के नंबर 05248-229916 पर पराली जलाने की घटना की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। डीएम ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed