{"_id":"62605d1f9c034a2b7b5a01d7","slug":"fir-against-31-barabanki-news-lko6270585163","type":"story","status":"publish","title_hn":"139 के काटे कनेक्शन, 31 के विरुद्ध एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
139 के काटे कनेक्शन, 31 के विरुद्ध एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बे में पावर कॉर्पोरेशन ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिल बकाया होने पर 139 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे। जबकि 31 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। इस दौरान टीम को कई जगह विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं चेकिंग होते देख लोग मकान व दुकान के शटर गिराकर मौके से लापता हो गए।
अधिशाषी अभियंता सतेंद्र पांडेय की अगुवाई में बुधवार को पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने विद्युत राजस्व वसूली के लिए कस्बा में चेकिंग अभियान चलाया। अवर अभियंताओं की अगुवाई में कुल पांच टीमों को अलग-अलग वार्डों में भेजा गया। इन टीमों का पर्यवेक्षण उप खंड अधिकारियों ने किया। इस दौरान 375 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। बकाया जमा नहीं होने पर 139 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। पूर्व में काटे गए कनेक्शनों में चलते पाए गए 18 उपभोक्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।
सीधा खंभे से तार जोड़कर बिजली चोरी करते मिले चार तथा मीटर से पहले केबल काटकर बिजली चोरी करते मिले नौ उपभोक्ताओं के एफआईआर दर्ज कराई गई है। कई उपभोक्ताओं ने कनेक्शन काटे जाने के भय से मौके पर ही बकाया बिजली बिल जमा किया। इस दौरान 12 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। कई उपभोक्ता द्वारा क्षमता से अधिक भार का प्रयोग करने पर भार वृद्धि की कार्रवाई की गई। इस मौके पर मनोज कुमार, पीसी यादव, आरबी वर्मा, संदीप चतुर्वेदी, अजय कुमार समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।