फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Filed against four candidates

चार प्रत्याशियों के िखलाफ केस दर्ज

Sun, 26 Nov 2017 11:51 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Sun, 26 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Filed against four candidates
लोगो - फोटो : अमर उजाला
हैदरगढ़ और दरियाबाद इलाकों में अध्यक्ष पद के सपा प्रतयाशी समेत चार प्रत्याशियों पर चुनाव आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


हैदरगढ़ नगर में अध्यक्ष पद की सपा व निर्दलीय उम्मीदवार के विरुद्ध चुनाव आदर्श आचार संहिता की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है। बिना अनुमति के खाना वितरित करने व प्रचार सामाग्री पर मुद्रक प्रकाशक का नाम नहीं होने पर एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई हुई है।

रविवार की शाम को एसडीएम पंकज कुमार व सीओ समर बहादुर ने सपा प्रत्याशी किरन साहू के आवास पर समर्थकों में खाना वितरित करते पाए जाने पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार समरजहां के समर्थन में लगाई गई प्रचार सामग्री पर मुद्रक प्रकाशक का नाम नहीं छपा पाया गया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों के विरुद्ध चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल पीके तिवारी ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जानकारी आरओ को भेजी गई है।
विज्ञापन


उधर दरियाबाद उपजिलाधिकारी के आदेश पर उड़न दस्ता टीम ने दरियाबाद कस्बे में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान दो निर्दलीय प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए गए। जिस पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़न दस्ता टीम के प्रभारी सुनील सिंह ने अपनी टीम के साथ दरियाबाद कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी मो. सईद के दो वाहन प्रचार करते मिले। जबकि एक ही वाहन का पास जारी था तथा वाहन पर हैंडबिल भी बरामद हुए।


जिस पर मुद्रक का नाम नहीं लिखा था। इसी प्रकार दूसरे प्रत्याशी हरिश्याम वर्मा का प्रचार कर रहे वाहन पर दो-दो हॉर्न लगे हुए पाए जाने पर उड़न दस्ता टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। उड़नदस्ता टीम प्रभारी सुनील सिंह द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की तहरीर दरियाबाद पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक शिवा कान्त का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच करके कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed