{"_id":"5fbff20b8ebc3e9c0724c249","slug":"fight-in-minor-dispute-five-arrested-barabanki-news-lko55194046","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हुए विवाद के बाद तनाव, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में हुए विवाद के बाद तनाव, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। सिद्धौर कस्बे में बुधवार रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने विवाद शांत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक असंद्रा थाना क्षेत्र के सिद्धौर कस्बे में बुधवार की रात मुंशी महावत देर शाम अपने घर के सामने आरसीसी सड़क पर बने नाले के पास लघुशंका करने गया था तभी कस्बे के कुछ लोगों से हुए विवाद के बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी गई। आरोप है कि विपक्षी सिराजुद्दीन उर्फ गुलाबो के साथियों ने पीड़ित व उसके परिवारीजनों की पिटाई शुरू कर दी। यह देख मौके पर भीड़ जुट गई और एक तरफ से पत्थर चलने लगे।
मारपीट में सीमा (35), केता महावत (30), बुली (50) व मुंशी महावत (70) घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर असंद्रा, कोठी, रामसनेहीघाट व सुबेहा थाने की पुलिस जा पहुंची जिसके बाद मामला शांत हो सका। सिद्धौर कस्बा संवेदनशील श्रेणी में आने के चलते यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित मुंशी महावत की तहरीर पर पुलिस ने सिराजुद्दीन उर्फ गुलाबो, मोहम्मद फैयाज खां उर्फ गोलू, छोटू, नूरुल, मिज्जन व इस्लामुद्दीन आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी सिराजुद्दीन, मोहम्मद फैयाज, नूरुल, तौफीक व इस्लामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मामूली विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। पीड़ितों का चिकित्सीय परीक्षण करवाने के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।