{"_id":"5862b3bd4f1c1b8640eecc56","slug":"fifteen-hours-water-supply-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह घंटे पेयजल को तरसे 15 हजार लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह घंटे पेयजल को तरसे 15 हजार लोग
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पानी पीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटी नगर पंचायत बंकी में पेयजल व्यवस्था काफी खराब हालत में है। मंगलवार को कस्बे में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से तथा अन्य कारणों से पेयजल व्यवस्था ठप हो गई है। इससे पंद्रह घंटे से करीब 15 हजार की आबादी बूंद बूंद पानी को तरस गई। दिन भर हैंडपंप के सहारे लोगों ने पानी भरकर काम चलाया।
मंगलवार की भोर से किसी कारण से नगर पंचायत बंकी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब पांच घंटे तक बिजली न आने से सुबह के समय नगर पंचायत से पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकी। इससे नगर पंचायत में 13 वार्ड के करीब 15 हजार लोग पानी के लिए परेशान रहे।
यहां के रहने वाले सभासद बैजनाथ चौरसिया, रामनरेश यादव, अजीत झा, रविंदर, विजय यादव, रामदेव यादव आदि ने बताया कि पानी न आने के बारे में नगर पंचायत में सूचना दी गई थी, लेकिन उसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
शाम के समय बिजली आने के बाद भी नगर पंचायत में पानी की सप्लाई नहीं शुरू की गई। वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि सुबह के समय बिजली नहीं आने से आपूर्ति नहीं हो सकी। नगर पंचायत का जनरेट भी खराब होने से पानी की टंकी नहीं भर सकी। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित रही।