फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fever patients increased, treatment being done on stretchers

Barabanki News: बुखार के मरीज बढ़े, स्ट्रेचर पर हो रहा इलाज

Mon, 18 Sep 2023 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 18 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fever patients increased, treatment being done on stretchers
बाराबंकी। बारिश के बाद जिले में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। डेंगू से लेकर बुखार और अन्य रोगों के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में अस्पताल की अव्यवस्थाएं मरीजों की परेशानी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। उपचार और व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की बजाय स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी व चिकित्सक बुखार और डेंगू के मरीजों के आंकड़े छिपाने में व्यस्त हैं। जबकि जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से स्ट्रेचर पर इलाज करने की नौबत तक आ गई है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को इलाज कराने आए मरीजों को बेड की बजाय स्ट्रेचर पर लिटाकर दवाएं दी गईं। वहीं कुछ मरीजों को गंभीर बताकर रेफर भी किया गया। अस्पताल आए शहर के लखपेड़ाबाग निवासी आशीष ने बताया कि पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सास लेने में परेशानी हो रही है और बुखार भी है। यहां पहुंचने पर डॉक्टर की बजाय एक अन्य कर्मचारी ने उन्हें देखकर स्ट्रेचर पर दवा देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



सफदरगंज के नसीर सिद्दीकी ने बताया कि चाचा काे कई दिनों से बुखार है, इलाज कराने आए हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इमरजेंसी में बुखार, पेट दर्द, सांस, हड्डी आदि के मरीजों की वजह से अधिकांश बेड फुल हैं। इस संबंध में सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि मरीज की हालत को देखते हुए इलाज शुरू कर दिया जाता है। बाद में जरूरत पड़ने पर वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डेंगू के दो मरीज किए रेफर
बाराबंकी। जिले में डेंगू के मरीज प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। लोगों में इसको लेकर दहशत है। अब तक चार लोगों की मौत भी डेंगू से हो चुकी है। वहीं जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों तक मरीजों की भरमार है। डेंगू के कारण करीब 50 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके अलावा बुखार और प्लेटलेट्स की कमी वाले मरीज भी काफी संख्या में मिल रहे हैं। लेकिन इन सबके बावजूद भी स्वास्थ्य महकमा इलाज के नाम पर खानापूर्ति करता नजर आ रहा है। शनिवार को एलाइजा जांच में डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार को अनोखी (12) और अजय (26) को रेफर कर दिया गया। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि परिजनों की सहमति पर मरीज रेफर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed