फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   festival

साबरी ब्रदर्स की कव्वाली से सजेगी महफिल

Sat, 05 Oct 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
festival
बाराबंकी। देवा महोत्सव में इस बार भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी के गीत और साबरी ब्रदर्स की कव्वाली सांस्कृतिक पंडाल में गूंजेगी। इसके साथ ही डॉ. हरिओम की गजलों से सजेगी महफिल।
विज्ञापन

15 अक्तूबर से देवा महोत्सव का आगाज हो रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और कमेटी पूरी तरह जुटी हुई है। कमेटी के अध्यक्ष व जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह और सचिव एडीएम संदीप गुप्ता सदस्यों के साथ कई बार बैठकें कर तैयारियों की जिम्मेेदारी तय कर चुके हैं। पूरे मेला परिसर को पहली बार सिंगल यूज पॉलिथीन मुक्त करने का फैसला किया गया है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर लोगों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है। इस बार अभी तक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोक गायिका मालिनी अवस्थी, साबरी ब्रदर्स की कव्वाली और गजल गायक डॉ. हरिओम का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। कवि सम्मेलन, मुशायरा और म्यूजिकल नाइट आदि कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही है। जिलाधिकारी अधिकृत तौर पर कल प्रेसवार्ता में पूरी तैयारियां का ब्योरा प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed