{"_id":"602eb9b38ebc3ee9730309ab","slug":"fate-barabanki-news-lko565548617","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व ही पहुंचने लगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व ही पहुंचने लगे भक्त
विज्ञापन
बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कोटवाधाम स्थित बाबा जगजीवन दास साहेब के जन्मोत्सव पर म?
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सत्यनाम पंथ के प्रवर्तक समर्थ जगजीवन दास के जन्मोत्सव को लेकर एक दिन पहले से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लॉकडाउन के बाद इतनी भीड़ दिखाई दे रही है। भक्तों ने सुबह अभरन तालाब में स्नान किया और दर्शन कर परिक्रमा की। वहीं मेले में सर्कस, झूला, सौंदर्य प्रसाधन, सुरमा आदि की दुकानें लग गई हैं। मेले में झूला आकर्षण का केंद्र हैैं।
तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र स्थित बाबा जगजीवन दास की तपोभूमि कोटवाधाम में उनके जन्मोत्सव पर भक्तों का जन सैलाब उमड़ना गुरुवार सुबह से ही शुरू हो गया। जिसके चलते कोटवाधाम में काफी भीड़ दिखाई दे रही है। शुक्रवार को समर्थ साईं जगजीवन दास का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। लॉकडाउन के बाद कोटवाधाम में पहली बार इतनी तादाद में लोग दर्शन को उमड़े हैं।
कोरोना को देखते हुए एक-एक कर भक्तों को दर्शन कराया जा रहा है। मेले में लोगों को जगह-जगह होर्डिंग लगाकर व लाउडस्पीकर में एनाउंस कर दूरी बनाने का निर्देश दिया जा रहा है। गुरुवार सुबह मंदिर परिसर में दो जेबकतरी महिलाओं को बदोसरायं पुलिस ने पकड़ लिया। यह दोनों सीतापुर जिले की रहने वाली है। सुबह से उमड़ी भीड़ को काबू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
मेले में स्थानीय दुकानदारों के अलावा अन्य जिलों से भी दुकानदार अपनी दुकानें लगाने आए हैं। लॉकडाउन के बाद दूरदराज से आए दुकानदारों को इस मेला से अच्छी बिक्री की उम्मीद है। मेला प्रबंधक बड़ी गद्दी के महंत नीलेन्द्र बख्श दास का कहना है कि मेले में हर जगह पर सुरक्षा के लिए पुलिस व मेला कमेटी के कर्मचारियों को लगाया गया है। सभी भक्तों को एक-एक करके मंदिर में प्रवेश करने दिया जा रहा है। मंदिर के पुजारी व दुकानदारों को मास्क व सैनिटाइजर रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।