{"_id":"56f81dae4f1c1bd154f14f07","slug":"farmers-worried-from-weather-patterns","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के मिजाज से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के मिजाज से किसान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मौसम के बिगड़ रहे मिजाज ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। रविवार सुबह से मौसम का मिजाज बदलने और तेज हवा से काश्तकार अपनी फसलों को लेकर परेशान हैं। शाम को हुई बूंदाबादी ने किसानों की नींद ही उड़ा दी।
मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार की सापेक्ष पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। करीब एक सप्ताह से मौसम के तल्ख मिजाज में रविवार सुबह बदलाव दिखा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।
यह स्थिति देख किसानों की चिंता बढ़ गई। खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में बारिश और ओलों की आशंका ने किसानों को परेशान कर दिया है। देर शाम बूंदाबांदी शुरू हो गई जो रुक-रुक कर काफी देर तक हुई। बिसुनपुर क्षेत्र के किसान संजय कहते हैं कि करीब 15 दिन पहले तेज बारिश व ओलों से फसलों को काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। श्याम सिंह भी बदली व हवा के रुख को देख परेशान हैं। कहते हैं कि फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में बारिश से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। मौसम में बदलाव से रविवार को तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के डाटा विश्लेषक योगेंद्र सिंह के मुताबिक सोमवार को भी मौसम का मिजाज रविवार के जैसा ही रहेगा। बूंदाबांदी हो सकती है।