{"_id":"64a476d5daab233ac80b1bb2","slug":"farmers-should-register-to-sell-paddy-barabanki-news-c-13-1-319782-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: धान बेचने के लिए किसान कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: धान बेचने के लिए किसान कराएं पंजीकरण
Wed, 05 Jul 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। धान बेचने वाले किसानों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। सरकारी केंद्रों पर धान बेचने वाले किसान अपना पंजीकरण करा सकते हैं। विभाग ने इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसान किसी भी जनसेवा केंद्र पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि धान खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। धान बेचने वाले किसानों से अपील की जाती है कि वह अपना पंजीकरण करा लें, जिससे उन्हें अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि शासन ने कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2163 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जबकि ग्रेड एक का मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान किसान को अपना वही मोबाइल नंबर पंजीकरण में दर्ज कराना है, जिसका वह प्रयोग करते हों।