{"_id":"66b3e5a6c85d7cb70a0662df","slug":"farmers-get-relief-from-rain-problems-due-to-waterlogging-barabanki-news-c-315-1-brp1007-122145-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बारिश से किसानों को राहत, जलभराव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बारिश से किसानों को राहत, जलभराव से परेशानी
Thu, 08 Aug 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 08 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। लगातार मौसम में उतार चढ़ाव के बीच मंगलवार देर रात हुई झमाझम ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। बारिश से फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। धान की खेतों में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग के लिए भी यह बरसात काफी फायदेमंद रही। हालांकि तेज बारिश के कारण जगह जगह हुए जलभराव के कारण लोगों को परेशानी भी उठाना पड़ी।
मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम खुल गया और तेज धूप निकल आई। बारिश के कारण सफेदाबाद में मुख्य चौराहे के पास हाईवे पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। बंकी ब्लॉक के हासेमऊ जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी भरा हुआ है। वहीं शहर में नई आबादी वाले इलाकों में कीचड़ हो जाने से बच्चों व नौकरीपेशा लोग परेशान हुए। दरियाबाद नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दरियाबाद तृतीय में बारिश का पानी घुस गया। सूचना पर शिक्षा विभाग व नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पानी निकला जा सका। इस दौरान अध्यापन कार्य बाधित रहा। मसौली में बाराबंकी रामनगर हाईवे पर शहाबपुर चौराहा से सुरसंडा जाने वाला मार्ग जर्जर होने के कारण पानी भरने से आवागमन में असुविधा हुई। कई बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।