फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farmers can earn profit by cultivating flowers

Barabanki News: फूलों की खेती कर मुनाफा कमा सकते हैं किसान

Tue, 12 Mar 2024 12:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 12 Mar 2024 12:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers can earn profit by cultivating flowers
बाराबंकी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को ऑफिसर्स क्लब में आयोजित जनपद स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रतियोगिताएं भी हुईं। स्कूली बच्चों ने अपनी हथेलियों पर मेहंदी लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। दफेदार पुरवा के पुष्प उत्पादक किसान मोइनुद्दीन ओवर आल चैंपियन रहे। इसके अलावा रंगोली बनाने वाली छात्राओं को भी प्रशस्तिपत्र दिए गए। डीएम ने कहा कि फूलों की खेती कर किसान काफी मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा की गई यह पहल बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने डीएम से एक समिति बनाकर भविष्य में प्रति वर्ष इस प्रदर्शनी को आयोजित करने को कहा। कहा कि जिला पंचायत परिसर में भी रंग-बिरंगे फूलों को लगवाया जाएगा, जिससे आने वाले समय में इस तरीके की जब भी कोई प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, तो उसमें जिला पंचायत भी प्रतिभाग कर सके।
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि लगभग 20 साल बाद जिले में पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई है। हम सभी को अपने घरों में रंग-बिरंगे फूलों को क्यारी और गमले में लगाकर घर को और सुंदर बनाना चाहिए। कहा कि जनपद में पुष्प प्रदर्शनी लगाई जाने की प्रेरणा मंडलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल से मिली, जिनके मार्गदर्शन में आज यहां पर जनपद स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की फूलों की खेती करके किसान काफी मुनाफा कमा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया। इस मौके पर डीएचओ महेश कुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, बीएसए संतोष देव पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्वेता, गणेश कुमार मिश्रा, अनिल कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






इन्हें किया गया सम्मानित
सीडीओ अ. सुदन ने बताया कि एक दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में 91 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें पांच वर्गों की प्रदर्शनी लगाई गई। स्कूली बच्चों की रंगोली के लिए विभिन्न विद्यालयों के कुल 40 बच्चों के समूहों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम पुरस्कार दो, द्वितीय पुरस्कार चार एवं तृतीय पुरस्कार चार विजेताओं का दिए गए। इस प्रकार कुल 10 रंगोली विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। फूलों में गुलाब, जरबेरा, कार्नेशन, लिलियम में ओवर आल चैपिंयन मोइनुद्दीन को प्रथम पुरस्कार, गमलों के फूलों का प्रदर्शन पर सलाहुद्दीन को सम्मानित किया गया। इसके लिए 15 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें उत्पल मिश्रा प्रथम पुरस्कार तथा आनंदी मैजिक वर्ल्ड को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार कलात्मक पुष्प सज्जा में लगभग सात प्रतिभागियों ने फूलों के गुलदस्ते बनाए, जिसमे तीन प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए गए। निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त उद्यान निदेशक डॉ. आर पी सिंह, तथा केवीके के वैज्ञानिक अश्विनी सिंह शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed